Contents
Bihar Jamabandi Kaise Nikale
अगर आप बिहार में अपनी जमीन से संबंधित अधिकारिक जानकारी जैसे कि जमाबंदी रिकॉर्ड निकालना चाहते हैं, तो अब यह काम बहुत ही आसान हो चुका है। बिहार सरकार द्वारा भूमि रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया ने आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब आप घर बैठे ही अपनी जमीन की जमाबंदी नकल (Jamabandi Nakal) ऑनलाइन निकाल सकते हैं, और यह पूरी प्रक्रिया बेहद सरल है।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि बिहार जमाबंदी क्या होती है, इसके प्रकार, इसमें दी गई जानकारी, ऑनलाइन और ऑफलाइन जमाबंदी निकालने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और इससे जुड़े लाभ। इसीलिए किसी भी जानकारी को इग्नोर ना करें और इसे अंत तक अवश्य करें।
Bihar Jamabandi 2025
आर्टिकल का नाम | विवरण |
आर्टिकल का प्रकार | बिहार जमाबंदी रिकॉर्ड (Jamabandi Nakal) |
संबंधित विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार |
मोड | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
उद्देश्य | भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करना |
लाभार्थी | बिहार के भूमि स्वामी |
दस्तावेज डाउनलोड | जमाबंदी रसीद / खतियान / खेसरा |
सेवा शुल्क | फ्री (कुछ कॉपी सेवाओं पर नाममात्र शुल्क) |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
बिहार जमाबंदी क्या है?
जमाबंदी एक ऐसा भूमि रिकॉर्ड है जिसमें किसी व्यक्ति या परिवार के नाम पर दर्ज जमीन की जानकारी होती है। इसे “Record of Rights” या “ROR” भी कहा जाता है। इसमें जमीन का मालिक कौन है, कितनी भूमि है, जमीन का खाता संख्या, खेसरा संख्या, भूमि का उपयोग किस लिए हो रहा है – जैसी पूरी जानकारी शामिल होती है।
यह दस्तावेज कानूनी रूप से भी मान्य होता है और इसे कई सरकारी कामों जैसे बैंक लोन, बंटवारा, जमीन खरीद-बिक्री, और कोर्ट में सबूत के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
जमाबंदी के प्रकार
- खाता जमाबंदी (Account-wise Jamabandi)
- खेसरा जमाबंदी (Plot-wise Jamabandi)
- मालिक नाम से जमाबंदी
- गांव या मौजा आधारित जमाबंदी
- नया रजिस्ट्रेशन आधारित जमाबंदी
बिहार जमाबंदी के अंतर्गत किस-किस प्रकार की जमीन आती है?
- कृषि भूमि (Farming Land)
- आवासीय भूमि (Residential Land)
- औद्योगिक भूमि (Industrial Land)
- सड़क किनारे की भूमि
- सार्वजनिक उपयोग की भूमि
- बंजर भूमि
बिहार जमाबंदी निकालने के लिए कौन-कौन आवेदन दे सकता है?
- बिहार राज्य का कोई भी भूमि स्वामी
- संयुक्त स्वामित्व वाले जमीन के सभी सदस्य
- उत्तराधिकारी या वारिस
- सरकारी या प्राइवेट संस्थाएं जिनके पास वैध दस्तावेज हों
- क्रेता जिन्होंने जमीन की खरीद की हो
ऑनलाइन बिहार जमाबंदी निकालने के लिए जरूरी दस्तावेज?
- जमीन की रसीद या रजिस्ट्री पेपर
- खाता संख्या या खेसरा संख्या
- आधार कार्ड (वैकल्पिक रूप में)
- गांव/मौजा/राजस्व थाना की जानकारी
- इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल या कंप्यूटर

ऑनलाइन Bihar Jamabandi Kaise Nikale? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
यदि आप बिहार जमाबंदी निकालने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते हो तो आप हमारे द्वारा नीचे दी गई इसके बारे में विस्तृत जानकारी को ध्यान से पढ़ें एवं हम जो भी प्रक्रिया बता रहे हैं, आप उसे एक-एक करके ध्यान पूर्वक से फॉलो भी करें।
- सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और इसके होम पेज को ओपन कर लेना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आ जाने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे और आपके यहां पर जमाबंदी देखे वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा और यहां पर आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएगी।
- यहां पर जो भी जानकारियां आपसे पूछी जा रही है, आप उन सभी जानकारियों को ध्यान से एक-एक करके वहां पर भर दीजिए।
- वहां पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको वहां पर अब सर्च का ऑप्शन दिखाई देगा और आप इस वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर दीजिए।
- अब आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आपके स्क्रीन पर जमाबंदी का पेज आ जाएगा और यहां पर आपको देखें वाले ऑप्शन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- ऊपर बताई गई सभी प्रक्रिया को एक-एक करके पूरा करने के बाद आपके सामने Bihar Bhumi Jamabandi की जमाबंदी पंजी प्रति आ जायेगी इसमें आपको अंतिम लगान का विवरण दाखिल ख़ारिज का विवरण यह सब जानकारी मिल जायेगी।
- आप चाहे तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर इसका डायरेक्ट वहां पर दिए गए ऑप्शन का इस्तेमाल करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
Bihar Jamabandi Kaise Nikale : ऑफलाइन प्रक्रिया
ऑफलाइन जमाबंदी देखने के लिए आप नीचे हमारे द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी को आप ध्यान से पढ़ें एवं बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करते चले जाए।
- आपको अपने नजदीकी जिला के अंचल कार्यालय चले जाना है।
- कार्यालय में जाने के बाद आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना है कि आप अपनी जमीन की जमाबंदी निकालना चाहते हैं।
- इसके बाद वह आपको एक आवेदन फार्म देगा और आपको इस आवेदन फार्म को ध्यान से पढ़कर इसमें पूछी जा रही जानकारी को एक-एक करके भरना है।
- आवेदन फार्म को भरने के बाद अगर आपसे कोई डॉक्यूमेंट मांगा जा रहा है, तो सबूत के तौर पर अपने डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी को आवेदन फार्म में अटैच कर दीजिए।
- इसके बाद आप अपने आवेदन फार्म को लेकर के इस कार्यालय में पहुंच जाए जहां पर अपने जाकर के अपना आवेदन फार्म प्राप्त किया था।
- अगर वहां पर आपसे कोई भी न्यूनतम शुल्क लेने की बात की जा रही है, तो आप उसका भुगतान करिए और उसके बाद अपना आवेदन फार्म जमा करें एवं इसकी रसीद भी प्राप्त करें।
- इस प्रकार से आप बिहार में ऑफलाइन तरीके से जमाबंदी निकलवा सकते हैं।
बिहार जमाबंदी के प्रमुख उपयोग
बिहार जमाबंदी के कुछ प्रमुख उपयोगों के बारे में भी जानना चाहिए और आप इसके लिए नीचे निम्नलिखित दिखे जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ें।
- अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आप अपनी जमाबंदी का उपयोग लोन लेने के लिए कर सकते हैं।
- भारत सरकार या फिर राज्य सरकार की कोई भी भूमि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।
- अगर आपकी भूमि कृषि योग्य है, तो राज्य या फिर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कृषि हित के लिए कई योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप अपनी जमाबंदी का उपयोग प्रमुख दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं।
- आप किसी भी जमीन पर अपना मलिक आना भाग दिखाने के लिए भी जमाबंदी का उपयोग कर सकते हैं।
- अगर आपके पास जमाबंदी है और आप की भूमि पर कोई विवाद चल रहा है, तो आप चल रहे कानूनी कार्यवाही में इस जमाबंदी का उपयोग प्रमुख दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं।
- भूमि के बंटवारे के लिए भी आप जमाबंदी का उपयोग कर सकते हैं।
Important Link
Official Website Link | Click Here |
Direct Jamabandi Link | Click Here |
FAQ : Bihar Jamabandi Kaise Nikale
क्या बिहार जमाबंदी निकालने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
बिहार जमाबंदी देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है और आप इसे डायरेक्ट देख सकते हैं।
क्या यह सेवा सभी जिलों में उपलब्ध है?
हां, बिहार के सभी जिलों के लिए यह ऑनलाइन सेवा उपलब्ध है।
क्या मोबाइल से बिहार जमाबंदी निकाली जा सकती है?
हां, आप मोबाइल ब्राउज़र से भी बिहार भूमि पोर्टल खोलकर जमाबंदी देख सकते हैं।
बिहार जमाबंदी के लिए कौन सा पोर्टल ऑफिशियल है?
biharbhumi.bihar.gov.in बिहार सरकार का आधिकारिक पोर्टल है।
निष्कर्ष : Bihar Jamabandi Kaise Nikale
Bihar Jamabandi Kaise Nikale, अब पहले से कहीं ज्यादा सरल और पारदर्शी हो चुका है। डिजिटल सुविधा के कारण लोग अब अपने भूमि रिकॉर्ड को आसानी से देख और सुरक्षित कर सकते हैं। यह दस्तावेज न केवल कानूनी रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि जमीन से जुड़े हर छोटे-बड़े निर्णय में आपकी मदद करता है। चाहे आप जमीन खरीद रहे हों, या लोन लेना हो – बिहार जमाबंदी आपका सबसे बड़ा सहायक है।